फतेहाबाद

विश्व पर्यावरण दिवस पर उपायुक्त व अन्य अधिकारियों ने किया पौधोरोपण

त्रिवेणी लगाकर पर्यावरण बचाने का दिया संदेश

फतेहाबाद,
उपायुक्त डॉ नरहरि सिंह बांगड़ ने शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन विभाग द्वारा लघु सचिवालय परिसर के किसान कन्हैया पार्क में त्रिवेणी लगाकर पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उपायुक्त डॉ नरहरि सिंह बांगड़ ने बड़, जबकि पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने पीपल तथा एसडीएम संजय बिश्रोई ने नीम का पौधा लगाकर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। नगराधीश अनुभव मेहता ने जकरेंडा, अधीक्षण अभियंता ओपी बिश्रोई ने पहाड़ी पापड़ी, डीआईपीआरओ आत्मा राम कसाना ने लजसथेनियां पौधा लगाया तथा अन्य अधिकारियों ने बेरी, जामुन, अमरूद, लसौड़ा, शीशम आदि छायादार व फलदार पौधे लगाए। उपायुक्त डॉ नरहरि सिंह बांगड़ सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने बड़ोपल, सिंचाई विश्राम गृह सहित विभिन्न स्थानों पर बड़ी संख्या में पेड़-पौधे लगाए। इस वर्ष जिला में 7 लाख से भी अधिक पेड़-पौधे लगाए जाएंगे।
उपायुक्त डॉ बांगड़ ने कहा कि शुद्ध वायु और शुद्ध जल आने वाली पीढिय़ों का अधिकार है। ये तभी संभव है, जब हम पर्यावरण को संरक्षण करेंगे और अधिक से अधिक पौधारोपण करेंगे। उन्होंने कहा कि बिगड़ते पर्यावरण से धरती का तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे मानव जीवन, जीव-जंतु व पेड़ पौधों पर बुरा असर पड़ रहा है। हम सभी को अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए ताकि पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग, वातावरण का बदलना जैसी गंभीर समस्याओं से पौधारोपण द्वारा ही पर्यावरण को संतुलित रखा जा सकता है। इसलिए हमें अधिक से अधिक पौधारोपण को सुरक्षित रखना चाहिए ताकि पर्यावरण में ऑक्सीजन की मात्रा को बढ़ाया जा सके तथा पर्यावरण की हानिकारक गैसों को नियंत्रित किया जा सके। उन्होंने कहा कि कारखानों से निकलने वाले धुएं से ओजोन लेयर पर प्रतिकुल असर पड़ रहा है। ओजोन लेयर जोकि मानव जीवन के लिए अत्यंत जरूरी है। ओजोन लेयर अनेक प्रकार की खतरनाक विकरणों को रोकने का काम करती है। उन्होंने जिलावासियों से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाए। अपने आसपास को साफ व सुंदर रखें। इससे उनकीकार्य क्षमता में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला को हरा भरा बनाना है, इसके लिए ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करें।
जिला वन अधिकारी राजेश कुमार माथुर ने बताया कि वन विभाग द्वारा पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए पौधारोपण करवाया जाता है तथा हर जन मानुष की पौधारोपण में भागीदारी करवाकर पर्यावरण के प्रति सचेत किया जाता है। वन विभाग द्वारा समय-2 पर विभिन्न स्कीमों द्वारा पौधारोपण करवाया जाता है। उन्होंने बताया कि हर घर हरियाली योजना के तहत प्रत्येक घर को हरा भरा बनाने हेतू पौधे उपलब्ध करवाए जाते हैं। हर घर हरियाली के तहत बहु-उदद्ेशीय देसी प्रजातियां जैसे:- नीम, आम, जामुन, अमरूद, आंवला, हरड़, बहेड़ा, तुन, शहतुत, लसौड़ा, बेरी, शीशम आदि के रोपण पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विभाग व जिला उपायुक्त के निर्देशानुसार इस वित्त वर्ष के दौरान जिला में वन विभाग द्वारा कुल 4 लाख 6 हजार 540 पौधे लगाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त विभागीय पौधारोपण व सरकार द्वारा शुरू की गई पौधागिरी स्कीम के तहत स्कूल के बच्चों को पौधारोपण हेतू 1 लाख 20 हजार पौधे दिए जाएंगे ताकि बच्चे अपने घर पर/उपलब्ध जमीन पर पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दे सकें। इसके अतिरिक्त जल शक्ति अभियान के तहत विभागों/पंचायतों आदि द्वारा कुल 1 लाख 90 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। डीएफओ माथुर ने इस मौके पर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार, एसडीएम संजय बिश्रोई, नगराधीश अनुभव मेहता, अधीक्षण अभियंता ओपी बिश्रोई सहित अन्य उपस्थित अधिकारियों को तुलसी का पौधा भेंट कर सम्मान दिया।

Related posts

बिजली बिल की राशि को निगम से चुरा ले गए चोर

Jeewan Aadhar Editor Desk

तहसील चौक स्थित घर में सेंध मारी, हजारों की नगदी चोरी

बड़ोपल में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, दो की मौत

Jeewan Aadhar Editor Desk